बोशिया इंडिया फेडरेशन कप-2026 में गोपालगंज के नितीश कुमार ने जीता स्वर्ण पदक।
द्वितीय बोशिया इंडिया फेडरेशन कप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं दिव्यांग मतदाता जागरूकता के जिला ब्रांड एम्बेसडर श्री नितीश कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले वे एकमात्र खिलाड़ी रहे।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
#SamratChoudhary #iprdbihar #Sports #Gopalganj #BiharGovernment