गोपालगंज का सीडी रेशियो 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित।
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति (DLCC) की बैठक में बैंकिंग सेवाओं एवं वार्षिक साख योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
डीएम ने किसानों, उद्यमियों एवं व्यवसायियों सहित पात्र लाभुकों को अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। PMEGP, PMFME, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने पर भी जोर दिया गया।
#SamratChoudhary #Banking #CDRatio #BiharGovernment #IPRDBihar