कुंडा: कुंडा तहसील परिसर में तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी
कुंडा तहसील परिसर में तहसीलदार अलख शुक्ला के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्यबहिष्कार शुक्रवार शाम 4 बजे तक तीसरे दिन भी जारी रहा। दि बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेश कुमार त्रिपाठी ‘योगी’ के नेतृत्व में वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हैं, जिससे तहसील का न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा।