करनाल: सेक्टर-12 में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने के दिए निर्देश
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने जिला के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहें। वे किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी के प्रचार प्रसार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल न हों। यदि कोई कर्मचारी अधिकारी ऐसे करते हुए पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।