करनाल: डीसी उत्तम सिंह ने सेक्टर 12 में किसानों को आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करके फसल अवशेष प्रबंधन करने को कहा
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 सेक्टर 12 में उपायुक्त उत्तम सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे धान की पराली को ना जलाएं। पराली जलाने से कई गंभीर स्वास्थ्य और पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न होती हैं। धान की पराली जलाने से वायु में प्रदूषण बढ़ता है, जिससे ब्रोंकाइटिस, आंखों में जलन और वातावरण में दुर्गंध जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।