करनाल: निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ को चुनावी प्रक्रिया के हर पहलू की जानकारी होना ज़रूरी: आरओ अशोक कुमार
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पोलिंग स्टाफ को चुनावी प्रक्रिया के हर पहलू की जानकारी होना आवश्यक है। पोलिंग स्टाफ हर स्थिति से निपटने में सक्षम होना चाहिए। आरओ अशोक कुमार ने मंगलवार को दयाल सिंह कॉलेज के सभागार में पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण के दौरान संबोधित कर रहे थे।