करनाल: सेक्टर 12 के जिला न्यायालय परिसर में सफाई कर्मचारियों को फूल देकर किया सम्मानित
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 सेक्टर 12 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य मे कैम्पेन स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत जिला न्यायालय परिसर मे सफाई कर्मचारियों को फूल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ सभी अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश व ज्यूडिशियल मैजिस्टे्रट भी उपस्थित थे।