करनाल: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार 3 अक्तूबर को सायं 6 बजे बंद होगा चुनाव प्रचार: जिला निर्वाचन अधिकारी
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए 5 अक्तूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतानुसार 3 अक्तूबर 2024 को सायं 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।