करनाल: हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर रहेगी पाबंदी, सेक्टर-12 में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
Karnal, Karnal | Oct 1, 2024 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के चलते लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 क की उपधारा एक व भारत आयोग की अधिसूचना की उपधारा 2 के दृष्टिगत 18 सितंबर 2024 को सुबह 7 बजे से 5 अक्तूबर 2024 को शाम 6.30 बजे तक मतदान समाप्ति तक एग्जिट पोल पर पाबंदी रहेगी।