लखीसराय: लखीसराय में पुलिस ने बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच
शुक्रवार अपराह्न 1:50 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले में सभी थाना क्षेत्र में स्थित बैंकिंग प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था की सघन जांच की गई. इस दौरान बैंकों में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति,सतर्कता एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की स्थिति का निरीक्षण किया गया.