सहजनवा: पूर्वांचल छात्र महोत्सव-2026 का भव्य समापन, 2000 युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
गोरखपुर में एक महीने तक चला पूर्वांचल छात्र महोत्सव-2026 का पांचवा सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 1500 से 2000 छात्र-युवाओं ने शिक्षा, कला, खेल और संस्कृति में भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। महोत्सव में राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सहयोग से रंगोली, पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं भी हुईं। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया।