बैरगनियां: बैरगनिया बाईपास के काम में धीमी रफ्तार पर डीएम ने लिया कड़ा रुख, ठेकेदार को कार्रवाई की चेतावनी
करीब एक साल से अधर में लटके बैरगनिया बाईपास को लेकर अब प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं। बुधवार को प्रखंड निरीक्षण के दौरान डीएम रिची पांडेय ने सड़क निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता और प्रगति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। साफ संकेत दिया गया कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो ठेकेदार पर कार्रवाई होगी और जरूरत