इकौना: बंसराज पुरवा जोरडीह में खेत में पानी मशीन की चपेट मे आकर 8 वर्षीय मासूम हुई घायल
NMPT क्षेत्र के बंसराज पुरवा जोरडीह मे रविवार को मोनी 8वर्ष अपने खेत मे गयी थी। वही खेत मे पानी चल रहा था मोनी पानी पीने के लिए मशीन पर गई। पानी पीते समय मशीन के चपेट में आ गई। जिससे मोनी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से इकौना के सीएससी मे भर्ती कराया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।