इकौना: फत्तुपुर तनाजा में फांसी के फंदे से लटका मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, मां ने लगाई थी डांट
फत्तुपुर तनाजा में शुक्रवार को आशीष कुमार निषाद की मां ने उसे इधर-उधर घूमने के लिए डांट दिया था। इसके बाद उसकी मां दवा लाने चली गई। घर वापस आने पर उसके 15 साल के बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।