इकौना: चेतिया मुरार पुल के पास कार की टककर से बाइक सवार की हुई मौत
गिलौला थाने के ग्राम औरैया निधान निवासी अनूप कुमार वर्मा शनिवार शाम को बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा थे ।चेतिया मुरार पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।जिससे अनूप कुमार वर्मा घायल हो गए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही मौत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया।