इकौना: थाना गिलौला पुलिस ने एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश के क्रम मे थाना गिलौला पुलिस ने अभियुक्त श्याम किशोर पुत्र फूलचंद निवासी रायडीह थाना पयागपुर जनपद बहराइच को एक अदद नाजायज तमंचा 12 बोर व दो अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर थाना गिलौला में शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।