इकौना: इकौना-भिनगा मार्ग भोजपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा व कार में हुई टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए घायल
इकौना भिनगा मार्ग भोजपुर मोड़ के पास शनिवार को इकौना से ई रिक्शा सवारी लेकर भिनगा जा रहा था। भोजपुर मोड़ के पास पहुंचते ही भिनगा की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार कार ने टककर मार दी। जिससे ई रिक्शा मे सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची एम्बुलें ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिनगा मे भर्ती कराया जहाँ दवा उपचार शुरू हुवा।