हथुआ: डीईओ के आदेश से शिक्षा विभाग में प्रशासनिक बदलाव, कार्यों की मॉनिटरिंग होगी और मजबूत
गोपालगंज जिले के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत तथा प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) योगेश कुमार ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) के बीच विभिन्न शाखाओं की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है. आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के कार्यालयों में दिनभर हलचल बनी।