बिलासपुर: तहसील बिलासपुर क्षेत्र में जापानी बुखार से 2 साल 3 महीने के मासूम की हुई मौत
बिलासपुर के खजुरिया कलां गांव में जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) से 2 साल 3 महीने के मासूम अबुजर की मौत हो गई। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में 26 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच पड़ताल की।