खींवसर: टांकला के निकट देर रात खड़े ट्रक में घुसा ट्रेलर, चालक हुआ घायल
खींवसर के टांकला के निकट सोमवार देर रात सड़क पर खड़े ट्रक में ट्रेलर जा घुसा। हादसे में ट्रेलर चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल ट्रेलर चालक को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर से बाहर निकाल कर खींवसर अस्पताल भिजवाया। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।