खींवसर: नारवा गांव में पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को किया सुपुर्द
खींवसर के नारवा गांव में पति ने ही शुक्रवार को अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वहीं आज शनिवार को शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। इधर मृतका के भाई ने खींवसर थाने में मृतका के ससुराल पक्ष पर हत्या व मारपीट का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।