खींवसर: नारवा गांव में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
खींवसर के नारवा गांव में घरेलू विवाद को लेकर गुरुवार देर रात धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर देने वाले आरोपी पति साबूराम को पुलिस ने आज सोमवार को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी ने आपसी घरेलू विवाद के चलते सो रही पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया।