खींवसर: खींवसर में दो गांवों के बीच पानी के विवाद को लेकर खोडवा गांव के ग्रामीणों ने नागौर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र के दो गांवों के बीच पानी के विवाद को लेकर खोडवा गांव के ग्रामीणों ने नागौर एडीएम को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि हरीपुरा गांव के लोगों द्वारा उनके तालाब से पानी टैंकरों से ले जाकर बेचा जा रहा है मना करने के बावजूद नहीं माने और गांव वालों को एसी, एसटी का मामला दर्ज करवाने की धमकी दे रहे हैं ।