खींवसर: नारवा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी
खींवसर के नारवा गांव में एक पति ने ही अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। वहीं हत्याकांड की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर खींवसर के राजकीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। इधर पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को भी सूचना दी।