चौसा: चौसा पुलिस ने गांजा तस्करी, मारपीट और चोरी के मामले में महिला समेत पाँच को किया गिरफ्तार
चौसा के थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र से गांजा तस्करी, मारपीट और मोटर चोरी के अलग-अलग मामले में दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि पुलिस टीम को 6 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।