गिधौर: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गिद्धौर के मुशहरी टोला में वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित
Gidhaur, Jamui | Oct 1, 2026 अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मेरा युवा भारत जमुई से जुड़े युवाओं ने गुरुवार को 4 बजे गिद्धौर के मुशहरी टोला में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वृद्धजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। युवाओं ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सहभागिता और गरिमा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।