महरौनी: ग्राम कोरवास के पास बाइक सवार तीन दबंगों ने ग्राम कैलगवां निवासी बोलेरो चालक के साथ जमकर की मारपीट
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरवास के पास बाइक सवार तीन युवकों ने कैलगवां निवासी बोलेरो चालक के साथ जमकर मारपीट की। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।