राजौरी गार्डन: श्याम नगर से पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 बदमाशों को पकड़ा, 5 मोबाइल व 2 स्कूटी बरामद
पश्चिम ज़िले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को तिलक नगर के श्याम नगर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम रवि उर्फ़ गंजा और सूरज उर्फ़ भेंगा है। ये दोनों तिलक नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लुटे हुए 5 मोबाइल और चोरी की 2 स्कूटी बरामद की है। इनके ऊपर पहले से चोरी ,लूटपाट और वाहनचोरी सहित 26 मामले दर्ज़ है।