राजौरी गार्डन: 790 ग्राम हीरोइन के साथ बंटी और बबली ड्रग तस्कर तिलक नगर से हुए गिरफ्तार
तिलक नगर और ख्याला थाना की जॉइंट पुलिस टीम ने ड्रग तस्करी के मामले में करोड़पति पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान राजेश राणा उर्फ बंटी और नीलम राणा उर्फ बबली के रूप में हुई है। राजेश पहले से 23 मामलों में और उसकी पत्नी नीलम आठ मामलों में शामिल रही है। इनके पास से 790 ग्राम। हीरोइन के साथ-साथ 20 लाख से ज्यादा के कैश भी बरामद किए गए हैं।