राजौरी गार्डन: स्वर्ग आश्रम रोड़ से हरी नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा लूटपाट करने वाला बदमाश ,चोरी की स्कूटी व 2 मोबाइल बरामद
हरिनगर थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बदमाश को स्वर्ग आश्रम रोड़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुए गए बदमाश का नाम मोहन उर्फ़ राम है जो रघुबीर नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की एक स्कूटी और लुटे हुए दो मोबाइल बरामद किये है। इसके ऊपर पहले से ही लूटपाट और चोरी सहित 9 मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 3 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।