राजौरी गार्डन: तिलक नगर से पश्चिम ज़िले की जॉइंट टीम के हत्थे चढ़े ड्रग पैडलिंग में लिप्त पति पत्नी ,790 ग्राम हेरोइन व रु 20 लाख बरामद
तिलक नगर व ख्याला थाने की जॉइंट पुलिस टीम ने ड्रग पैडलिंग में लिप्त पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम राजेश राणा उर्फ़ बूंटी और नीलम राणा है। ये दोनों तिलक नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से फाइन क्वालिटी की 790 ग्राम हेरोइन और 20 लाख रूपए नकद बरामद किये है। दोनों पति पत्नी के ऊपर पहले से ही 31 आपराधिक मामले दर्ज़ है।