राजौरी गार्डन: तिहाड़ जेल के पास से हरी नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े कैदियों से मिलने आये लोगो की कार से सामान चुराने वाले 2 बदमाश
हरी नगर थाना पुलिस ने कैदियों से मिलने आये लोगो की कार से सामान चुराने वाले दो बदमाशों को तिहाड़ जेल के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान प्रकाश उर्फ़ प्रसनजीत निवासी बुराड़ी और मोहम्मद सोहेल निवासी जहांगीरपुरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 11 मोबाइल ,एक महंगी घड़ी ,2 हज़ार रूपए नकद और कुछ अन्य सामान बरामद किया है।