पोड़ैयाहाट: महुआटांड़ में हवाई फायरिंग को लेकर पुलिस जांच में जुटी, भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
महुआटांड़ में हवाई फायरिंग को पुलिस जांच में जुट गई है। भाजपा ने कानून व्यवस्था पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सवाल उठाए हैं। थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार अब तक घटनास्थल से गोली का खोखा या अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। फिर भी तफ्तीश जारी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी भी आज घटनास्थल पर पहुंची और अभिलंब कार्रवाई की मांग की।