शेखपुरा के खेतलपुरा गांव के समीप बीते गुरुवार को ट्रक की चपेट में आए जख्मी युवक की जान बचाने के लिए उसका एक पैर काटना पड़ा। सोमवार की दोपहर 3 बजे परिजनों ने इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार खेतलपुरा गांव निवासी संजय सिंह के 25 वर्ष के पुत्र चिंटू कुमार बाइक से जा रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, घटना के दौरान ट्रक के पहिए से उसका पैर कुचला गया था।