बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने चैलाहा से एक चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस चैलाहा से एक चोर को गिरफ्तार कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष निभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार चोर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही का जितेंद्र महतो है। जो सोमवार रात कटहरिया टोला के रविन्द्र प्रसाद के घर मे चोरी कर रहा था। इसी दौरान गृहस्वामी के नींद खुल जाने पर उक्त चोर ग्रामीण द्वारा पकड़ा गया,जबकि बाकी तीन साथी भागने में सफल रहा