ऑपरेशन नीलकंठ के दौरान पुलिस की बड़ी
कार्रवाई ,
150 ग्राम हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर जिले में नोखा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 150 ग्राम हेरोइन बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार नोखा सीआई गोविंद सिंह के नेतृत्व में टीम को नशे की तस्करी के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नागौर रोड पर निगरानी बढ़ाई। इसी दौरान स्विफ्ट कार में सवार संदिग्धों को पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से करीब 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में श्रवण, लक्ष्मण सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकार�