बीकानेर में चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीकानेर। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान लेकर फरार होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी के इस मामले का खुलासा हुआ है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ऑनलाइन भुगतान का ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान लेकर चला जाता था, जबकि वास्तविक भुगतान नहीं होता था। इस तरीके से चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर देशनोक पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के मामले में बरामद सामान और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस तरीके से कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी का अन्य सामान कहां-कहां खपाया।
पुलिस की अपील: ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करते समय क�