सुसनेर: माशिमं के द्वारा मंगलवार से सुसनेर विकासखंड के 10 परीक्षा केंद्रों पर शुरू की गई 12 वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मडंल के द्वारा आज मंगलवार की सुबह 9 बजे से सुसनेर विकासखंड के 10 परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12 वी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा हिंदी विषय के पेपर से शुरू की गई है। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है। नकल प्रकरण रोकने के लिये विद्यार्थियों के पदवेश भी परीक्षा कक्षो के बाहर ही खुलवाए गए है।