सुसनेर: डोंगरगांव के समीप सड़क दुर्घटना में 1 युवक घायल, झालावाड़ जिला अस्पताल में किया गया रैफर
सोमवार की शाम को उज्जैन झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर MP-RJ की सीमा पर ग्राम डोंगरगांव के समीप बाइक के अनियंत्रित होने से 1 युवक घायल हो गया जिसको परिजनों के द्वारा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। जहां पर घायल घायल रामसिंह का इलाज किया जा रहा है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरु की गई है।