सुसनेर: विकासखंड सुसनेर में हिंदी के पेपर से 10वीं की बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, BEO ने केंद्रों का किया निरीक्षण
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के आदेशानुसार सोमवार से कक्षा 10वीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। सुसनेर विकासखंड में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 2076 बच्चे हिंदी विषय का पेपर हल कर रहे हैं। इसको लेकर सुबह 10:30 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।