सुसनेर: मेला ग्राउंड से नाबालिग बालिका गायब, परिजनों की शिकायत पर सुसनेर पुलिस ने दर्ज की किया अपहरण का प्रकरण
नगरीय क्षेत्र के मेला ग्राउंड से एक नाबालिग बालिका के गायब हो जाने पर पुलिस ने रविवार की शाम को अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस थाने के हैडमोरीर धर्मेन्द्र पाटीदार ने बताया की परिजनो के द्वारा नाबालिग बालिका को काफी तलाश किया गया उसके बाद भी उसके नहीं मिलने पर पुलिस थानें में शिकायत की गई जिस पर पुलिस ने अपहरण का प्रकरण दर्ज करते हुएं तलाश शुरू कर दी है।