कोटड़ी में राम राजतिलक के साथ रामलीला का समापन
रेलमगरा। क्षेत्र के कोटड़ी गांव में चारभुजा रामायण मंडल के तत्वावधान में तेरह दिन से चल रही रामलीला का श्रीराम के भव्य राजतिलक प्रसंग के साथ समापन हो गया। मंडल कार्यकर्ता सुरेशचंद्र दाधीच ने बताया कि इस गांव में पिछले 56 वर्ष से लगातार रामलीला की परंपरा निभाई जा रही है। कोटड़ी के गैर चौक में 13 दिन में नारद लीला से लेकर राम-रावण जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, लंका दहन, मेघनाद वध और रावण वध आदि प्रसंगों पर दर्शक भावविभोर हो गए। आखरी दिन श्रीराम के अयोध्या में राजतिलक की रस्म का प्रसंग हुआ। इस दौरान नवनिर्वाचित सरपंच हरिसिंह चौहान का अभिनंदन किया गया।
#Rajsamandnews
#ramleela
#jaivardhannews