केलवा में 200 राजपूत युवाओं ने सीखे पारम्परिक संस्कार #rajsamandnews
राजसमंद। आधुनिक दौर में अपनी गौरवशाली परम्पराओं एवं संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से जय राजपूताना संघ द्वारा अम्बा माता मंदिर केलवा में समर भूमि शिविर आयोजित हुआ। राजसमन्द, मावली, नाथद्वारा एवं उदयपुर क्षेत्र से करीब 200 युवाओं ने परम्पराओं व संस्कृति के संस्कारों का प्रशिक्षण लिया। लट्ठबाजी, तलवारबाजी, साफा बांधने का प्रशिक्षण दिया गया। संघ संस्थापक विश्वनाथ प्रताप सिंह रेटा ने बताया कि जिस तरह मटकी की उपयोगिता खत्म हो रही है, जो गलत है। इसी तरह परम्पराएं, रीति रिवाज के बारे में नई पीढ़ी को बताने की जरूरत है। शिविर में धर्म, संस्कृति, इतिहास, शौर्य परम्पराओं, राजपूती रहन-सहन का ज्ञान दिया गया। साथ ही कॅरियर गाइडेंस, बौद्धिक ज्ञान, इतिहास एवं राजपूती संस्कृति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन भी दिया गया।
Rajsamandnews
Kelwanews