ढालपुर में देवता गौहरी ने बाँधा रक्षा सूत्र
बिच्छू बूटी के साथ की देवखेल
श्रद्धालुओं को बाँटा बिच्छू बूटी का प्रसाद
भादो मास में आसुरी शक्तियों से रक्षा का किया वायदा
हिमाचल प्रदेश में भादो मास की शुरुआत हो चुकी है और भादो मास को हिमाचल प्रदेश में काला महीना के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में इस पूरा महीना आसुरी शक्तियां काफी हावी रहती है। जिसके चलते घाटी के सभी देवी देवता अपने-अपने इलाके की रक्षा के लिए देव कार्यों को पूरा करते हैं। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी देवता गौहरी के द्वारा आसुरी शक्तियों से बचाव के लिए रक्षा सूत्र बांधा गया। वहीं महंत बेहड़ में देव खेल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान देवता के गुर के द्वारा बिच्छू बूटी के साथ देव खेल की गई और उसके बाद सभी श्रद्धालुओं को बिच्छू बूटी का भी प्रसाद बांटा गया।
Kullu, Kullu | Aug 19, 2026