बाली चौकी: बालीचौकी में घास काटने गई महिला की गहरी खाई में गिरने से मौत
बालीचौकी के खड़ल गांव में 45 वर्षीय महिला गोमा देवी खेत में घास काटने जाते समय पांव फिसलकर गहरी खाई में गिर गईं। गंभीर घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल रेफर किया गया, जहां 5 नवंबर को ऑपरेशन के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।