पालोजोरी: पारिवारिक कलह में पालोजोरी में खौफनाक अंत: एक साल के मासूम की संदिग्ध मौत, माँ पर गला घोंटने का आरोप
मटियारा पंचायत के बरदडुब्बा गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने एक मासूम की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, करीब अंसारी और उसकी पत्नी मुस्कान खातून के बीच मोबाइल फोन और बाहरी संपर्कों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था।