घाटमपुर: घाटमपुर में प्लंबर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज युवक ने की थी हत्या
घाटमपुर में हुई प्लंबर राकेश कुरील की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया प्लंबर की हत्या गांव के ही राकेश नाम के युवक ने की थी।आरोपी राकेश ने बताया मृतक राकेश कुरील ने उसकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी जिससे नाराज होकर हत्या की गई।आरोपी को जेल भेज दिया गया है।