लालबर्रा: मिरेगांव में पुरस्कार वितरण के बाद सर्कस के कलाकारों ने बिखेरे जलवे
सिंहवाहिनी दुर्गा उत्सव समिति हनुमान चौक मिरेगांव के तत्वावधान में 20 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम के पश्चात सर्कस का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए सर्कस कलाकारों ने अपनी साहसिक और रोमांचक कलाबाजियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा द