फिरोजाबाद में भ्रष्टाचार का नंगा नाच डिब्बा-वसूली का आरोप कलेक्ट्रेट पर व्यापारियों का धमाका, DM को अल्टीमेटम
फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर आज उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश रजि. व्यापारी सेना ने खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग FDI और कृषि उत्पादन मंडी सचिव के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, इस धरने का आह्वान प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने किया था और मौके पर अंबेश शर्मा, जिला अध्यक्ष मेघ सिंह पहलवान सहित जिले भर के सैकड़ों लाइसेंस प्राप्त आढ़ती और व्यापारी मौजूद रहे, व्यापारियों ने आरोप लगाया कि FDI में बड़े स्टॉकिस्ट और बड़े दुकानदारों से मिठाई के डिब्बे और सुविधा शुल्क लेकर सैंपल भरना बंद कर दिया जाता है और सिर्फ गरीब छोटे व्यापारियों को निशाना बनाकर 100 साल पुराने दूध, पनीर, खोवा के मानकों के नाम पर लैब में सैंपल फेल कर चालान काटा जाता है जबकि खेतों में यूरिया, जिंक, पोटाश डालने के बाद दूध के फैट और SNF के मानक पहले जैसे नहीं रहे, वहीं दूसरी तरफ फिरोजाबाद कृषि मंडी सचिव पर आरोप है कि वर्षों से टटिया लगाकर परिवार पाल रहे पुराने आढ़तियों को 3 दिन में दुकान हटाने का नोटिस देकर बेघर कर रोड पर लाने की साजिश रची जा रही है ताकि किसी बड़े को फायदा पहुंचाया जा सके, नारेबाजी के बाद DM के मौजूद न होने पर एक महिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर FDI के भ्रष्ट अधिकारियों और मंडी सचिव को तत्काल नहीं हटाया गया तो अगला धरना मंडी गेट पर होगा और पूरी मंडी बंद कर दी जाएगी।
-
-
#Firozabad #FirozabadNews #FirozabadMandi #DDMNewsFirozabad #DDMNews #UdyogVyaparMandal #VyapariSena #LokeshAgrawal #AmbeshSharma #MeghSinghPehalwan #FDIBhrashtachar #MandiSachiv #DMFirozabad #VyapariEkta #FirozabadBreaking #UPNews #FirozabadDharna #Bhrashtachar #VyapariAndolan