फिरोजाबाद न्यायालय से बड़ी खबर: DLSA का मेगा विधिक शिविर 1 नवंबर को, सचिव योगेश शिवा ने NGOs के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। जनपद के गरीब, असहाय और अंतिम पंक्ति में खड़े नागरिकों को मुफ्त, त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) फिरोजाबाद द्वारा 1 नवंबर 2026 को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक शिविर को सफल बनाने के लिए आज ADR भवन फिरोजाबाद में DLSA सचिव सुश्री योगेश शिवा की अध्यक्षता में समाजसेवी संस्थाओं (NGOs) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सचिव सुश्री योगेश शिवा ने सभी समाजसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि "न्याय सबके लिए" के संकल्प को पूरा करने में NGOs की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि आप ही जमीनी स्तर पर गांव-गांव तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं को पहुंचाते हैं। यह मेगा शिविर जनपद के इतिहास का सबसे बड़ा जन-सेवा शिविर होगा।
उन्होंने सभी NGOs से अपील की कि वे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस शिविर में लाएं ताकि उन्हें मौके पर ही विधिक सहायता, परामर्श और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में मौजूद सभी समाजसेवियों ने इस मेगा शिविर को सफल और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान विधिक प्रावधानों और शिविर की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जनपद के सम्मानित समाजसेवी और NGO प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#DDMNews #Firozabad #DLSAFirozabad #YogeshShiva #LegalAid #MegaShivir #PositiveNews